गयाजी की मोक्षदायिनी फल्गु नदी का होगा कायाकल्प, केंद्र सरकार ने तैयार की बड़ी कार्ययोजना | LNB News

 


गया (LNB News)। बिहार के गयाजी की पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण मोक्षदायिनी फल्गु नदी के पुनर्जीवन को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गयाजी के समग्र विकास और फल्गु नदी में सालभर धाराप्रवाह पानी बनाए रखने के लिए दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें नदी के कायाकल्प की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में हुई इस अहम बैठक में देश के कई शीर्ष मंत्री शामिल हुए।


बैठक में मौजूद रहे कई केंद्रीय मंत्री 

फल्गु नदी की महत्ता को देखते हुए इस बैठक में केंद्र सरकार के कई बड़े विभागों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से:

श्री सीआर पाटिल (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री)

श्री भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री)

इन सभी मंत्रियों ने मिलकर फल्गु नदी को नया जीवन देने और इसके प्राकृतिक प्रवाह को वापस लाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना (Action Plan) पर मुहर लगाई है।


जल्द शुरू होगा नदी की उड़ाही (Dredging) का काम

इस कार्ययोजना के तहत सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम फल्गु नदी की उड़ाही का होगा 

जल प्रवाह में सुधार: नदी की उड़ाही होने से सालों से जमा गाद (Silt) को हटाया जाएगा, जिससे पानी का बहाव सुचारू हो सकेगा।

पर्यावरण संरक्षण: इस कदम से न केवल नदी का अस्तित्व बचेगा, बल्कि आसपास के भूजल स्तर (Groundwater Level) में सुधार होगा और पर्यावरण को भी नई गति मिलेगी।


गयाजी के समग्र विकास पर केंद्र का फोकस

गयाजी देश-विदेश के लाखों हिंदुओं के लिए पिंडदान और मोक्ष की भूमि है। फल्गु नदी में पानी न रहने के कारण तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब केंद्र सरकार के इस बड़े फोकस से नदी में दोबारा धाराप्रवाह पानी देखने को मिलेगा, जिससे गयाजी का आध्यात्मिक और पर्यटन का गौरव और अधिक बढ़ेगा।


LNB News की इस रिपोर्ट को लेकर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और बिहार की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lnbnews.in के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ