हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों पीड़ित एक सम्मानित पुलिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता वर्तमान में मोतिहारी जिले में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के पद पर तैनात हैं, जबकि इनके चाचा भी भागलपुर जिले में सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
फोन कर बुलाया गया था मौके पर, पहुंचते ही शुरू कर दी फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मानपुर क्षेत्र के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौरंगा आहर/सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के पास देर शाम घटित हुई। दोनों भाई मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में मानपुर के सिद्धार्थपुरी में मकान बनाकर रह रहे थे।
बताया जाता है कि स्थानीय युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों भाइयों को मामला शांत कराने और समझौता कराने के लिए फोन करके मौके पर बुलाया गया। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे और बातचीत शुरू की, विरोधी पक्ष के अपराधियों ने अचानक कमर से हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
अस्पताल ले जाते-जाते तोड़ा दम, बड़े भाई की हालत बेहद नाजुक
अचानक हुई इस गोलीबारी में दोनों भाइयों को गोलियां लगीं और वे खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH) पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई के शरीर में गोलियां फंसी होने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत विशेष एम्बुलेंस से पटना रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
दारोगा परिवार में कोहराम, पूरे मानपुर में भारी पुलिस बल तैनात
दारोगा के बेटों पर गोलीबारी और हत्या की खबर फैलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना सहित कई थानों की पुलिस और वरीय पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वरीय अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
--------------------------------------------------
रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय, लाइव न्यूज ऑफ बिहार (LNB News), गया।
बिहार और अपने जिले की हर छोटी-बड़ी सच्ची और सटीक खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें lnbnews.in के साथ।
हमारे WhatsApp चैनल और सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करना न भूलें।
--------------------------------------------------
#BiharNews #GayaNews #ManpurCrime #GayaJi #BiharPolice #BreakingNews #LNBNews #CrimeNews #BiharCrime


0 टिप्पणियाँ