गया पुलिस का कड़ा एक्शन: SC/ST और हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, फर्जी अफसर बनकर रंगदारी वसूलने वाला भी दबोचा


LNB News Desk | गया (बिहार):

गया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) गया के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों को धर दबोचा है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से:  

​1. भदवर थाना: SC/ST कांड में मुख्य अभियुक्त समेत 04 गिरफ्तार


भदवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर जाति-सूचक गालियां देने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करने का मामला सामने आया था।  

​इस संबंध में भदवर थाना कांड संख्या- 95/26 दर्ज किया गया था।  

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राजेश प्रसाद (पिता- वृजमोहन प्रसाद, साकिन- नंदी टोला देवचंडी, थाना- भदवर) तथा 03 महिला अभियुक्तों समेत कुल 04 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

​(इसके अलावा टनकुप्पा थाना क्षेत्र के एक अन्य SC/ST मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है.)

​2. फतेहपुर थाना: हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी दबोचा



​फतेहपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  

​दिनांक 14.10.2026 को बरमा गांव से घर लौट रहे व्यक्ति पर तांती गांव के पास लोहे के रॉड से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया था।  

​इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या- 647/26 दर्ज कर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पंकज कुमार (पिता- सतेन्द्र यादव, साकिन- तांती, थाना- फतेहपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।  

​अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।  

​3. मऊ थाना: IT Act के तहत फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार



​मऊ थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक पुलिस अधिकारियों की फर्जी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा था।

​सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पता चला कि पंकज कुमार उर्फ भोसा (पिता- रामसेवक यादव, साकिन- महादेव बिगहा, थाना- मऊ) अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर बिहार पुलिस के वरीय पदाधिकारी का फर्जी फोटो लगाकर लोगों में भय उत्पन्न कर रहा था।

​पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस के नाम पर झूठी सूचना देकर छापेमारी कराता था और ग्रामीणों से पैसे की मांग करता था, न देने पर जेल भेजने की धमकी देता था।

​मऊ थाना कांड संख्या- 170/26 दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस की अपील: गया पुलिस ने नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या फर्जी कृत्य करने से बचें, यह एक दंडनीय अपराध है।

​बिहार और देश-दुनिया की तमाम ताजा, निष्पक्ष और ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए जुड़े रहिए LNB News के साथ।

🌐 आधिकारिक वेबसाइट: https://lnbnews.in

📱 WhatsApp संपर्क: +91 9939290856

​रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय, LNB News डिजिटल डेस्क

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ