नालंदा में जवान की मौत का दहलाने वाला सच: तस्करों ने नहीं, होमगार्ड की राइफल से लगी थी गोली; सच छिपाने में एक्साइज SI समेत 5 गिरफ्तार



 

नालंदा (LNB News विशेष रिपोर्ट): 

बिहार पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की कार्यशैली पर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। नालंदा जिले में जवान अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस महकमे की रची गई झूठी कहानी का पर्दाफाश खुद नालंदा पुलिस ने कर दिया है।

​शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि शराब तस्करों से मुठभेड़ के दौरान जवान अजीत कुमार को गोली लगी थी, लेकिन जांच के बाद मामला पूरी तरह उलट गया। नालंदा एसपी हृदयकांत ने ऑन-कैमरा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जवान अजीत कुमार को किसी तस्कर ने नहीं, बल्कि अपने ही होमगार्ड जवान की राइफल से दुर्घटनावश गोली लगी थी।

​सच छुपाने और साक्ष्य मिटाने की साजिश:

मामले की सबसे शर्मनाक बात यह रही कि विभाग के लोगों ने सच स्वीकार करने के बजाय अपने ही साथी की मौत पर झूठी कहानी गढ़ी और सबूत मिटाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध विभाग (एक्साइज) के सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

​कानून के रखवालों द्वारा ही कानून से ऐसा खिलवाड़ और सच को दबाने की कोशिश ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

​​🎤 विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय (प्रधान संपादक)

📺 नेटवर्क: LNB News (Live News of Bihar)

🌐 वेबसाइट: www.lnbnews.in

#Nalanda #BiharPolice #SPHridayakant #AjitKumar #ExciseDepartment #BiharNews #LNBNews #LiveNewsOfBihar #BreakingNews #CrimeNewsBihar


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ