LNB News डिजिटल डेस्क | गया (बिहार):
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस कारोबार में संलिप्त तस्करों व माफियाओं के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी के तहत दिनांक 31.10.2026 को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने कुल 192 लीटर देशी महुआ शराब, 477.055 लीटर विदेशी शराब और 03 मोटरसाइकिलों के साथ 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आइए जानते हैं जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों का विवरण:
रामपुर थाना: 18 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-659/26)।
टिकारी थाना: 35 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-445/26)।
परैया थाना: 13 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-349/26)।
इमामगंज थाना: 38.58 लीटर विदेशी शराब और 01 मोटरसाइकिल के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-413/26)।
मुफस्सिल थाना: 06 लीटर देशी महुआ शराब और 01 मोटरसाइकिल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-1215/26)।
विष्णुपद थाना: 438.475 लीटर विदेशी शराब के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार (कांड संख्या-569/26)।
सुहैला थाना: 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद (कांड संख्या-62/26)।
गुरुआ थाना: 100 लीटर देशी महुआ शराब और 01 मोटरसाइकिल बरामद (कांड संख्या-438/26)।
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तों के नाम:
धर्मेन्द्र राठौर (चंदौती), निरंजन मांझी (रामपुर), रामप्रवेश कुमार (रामपुर), धर्मेन्द्र चौधरी (टिकारी), अशोक मांझी (परैया), प्रकाश पासवान (मानपुर), छोटू कुमार (गॉधी नगर), सुरदेव चौधरी (मुफस्सिल), चेतन सिंह, साक्षी कुमार (विष्णुपद), दिलीप कुमार (प्रतापपुर, चतरा-झारखंड) समेत कुल 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 4 महिला अभियुक्त भी शामिल हैं।
गया पुलिस सहायता और आपातकालीन नंबर:
हेल्पलाइन नंबर: 06312225901
व्हाट्सएप नंबर (WhatsApp No.): 8544501050
नियंत्रण कक्ष (Control Room): 9031083206
बिहार और देश की हर सच्ची व बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए विजिट करते रहें LNB News।
🌐 आधिकारिक वेबसाइट: https://lnbnews.in
📱 WhatsApp संपर्क: +91 9939290856
रिपोर्ट: LNB News डिजिटल डेस्क




0 टिप्पणियाँ