सेवा, समर्पण और अनुशासन को मिला सम्मान! पितृपक्ष मेला-2026 के 457 स्वयंसेवक डीएम द्वारा सम्मानित


 LNB News Desk: (गयाजी बिहार)

गया में आयोजित विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया है। मेला संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न संस्थाओं के 457 स्वयंसेवकों को जिला पदाधिकारी (DM) श्री शशांक शुभंकर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।




विष्णुपद मंदिर और घाटों पर निभाई अहम जिम्मेदारी:  



मेला अवधि के दौरान विष्णुपद मंदिर, देवघाट, विभिन्न वेदी स्थलों, प्रमुख घाटों तथा रेलवे स्टेशन पर इन स्वयंसेवकों ने देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों की सहायता, भीड़ प्रबंधन, सही मार्गदर्शन, खोया-पाया केंद्र के संचालन के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सेवा में अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई थी। 


DM ने की बच्चों और युवाओं के सेवा भाव की प्रशंसा: 



सम्मान समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ सेवा भाव, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी तीर्थयात्रियों की सेवा करने वाले इन स्वयंसेवकों का योगदान गयावासियों और प्रशासन के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। ❤️


रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय (स्टेट ब्यूरो चीफ, LNB News)

वेबसाइट: https://www.lnbnews.in


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ