LNBNews Desk गया (बिहार):
गया जिला पुलिस ने डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले का त्वरित और सफल उद्भेदन कर एक बड़ी मिसाल कायम की है। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री सुशील कुमार के सख्त निर्देशों, उनकी पैनी निगरानी और कुशल नेतृत्व के चलते पुलिस प्रशासन ने इस मर्डर मिस्ट्री को कम समय में ही सुलझा लिया। एसएसपी सुशील कुमार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और त्वरित कार्रवाई के कारण ही गया जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। उनके सटीक मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक-02 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस कांड में संलिप्त 3 मुख्य अपराधियों को एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 04.10.2026 को डेल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर प्रार्थना से लौटने के क्रम में विकास शंकर मांझी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया, जिसके बाद डेल्हा थाना कांड संख्या- 294/26, दिनांक- 05.10.2026 दर्ज कर युद्ध स्तर पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसएसपी सुशील कुमार का कुशल नेतृत्व और विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई:
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी गया श्री सुशील कुमार द्वारा विशेष पुलिस अधिकारियों की टीम का गठन किया गया। उनके द्वारा लगातार की जा रही मॉनिटरिंग का ही नतीजा था कि तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के दौरान पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिल गई कि इस कांड के अभियुक्त औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर थाना क्षेत्र में अपनी नानी के घर छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहाँ त्वरित छापेमारी की और अपराधियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
बंटी उर्फ राइडर (पिता- बुटन माझी, साकिन- भुसुंडा, थाना- डेल्हा, जिला- गया)
राम उर्फ ओमकार (पिता- बुटन माझी, साकिन- भुसुंडा, थाना- डेल्हा, जिला- गया)
शक्ति कुमार (पिता- संतोष कुमार, साकिन- टेगरा, थाना- गुरुआ, जिला- गया)
बरामदगी:
01 देशी पिस्तौल
03 जिंदा कारतूस
02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
अपराधिक इतिहास:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त बंटी उर्फ राइडर और शक्ति कुमार पर पहले से ही डेल्हा, गुरुआ और GRP गया थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में 3 अभियुक्त पूर्व में ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।
एसएसपी श्री सुशील कुमार के इस प्रकार के नेतृत्व और अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे की पूरे जिले में सराहना हो रही है।
रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय (स्टेट ब्यूरो चीफ, LNB News)
वेबसाइट: https://www.lnbnews.in



0 टिप्पणियाँ