LNBNews Desk गया (बिहार):
गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट और गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटे गए 3 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और कुल 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दिए गए फर्दबयान के अनुसार, दिनांक 31.10.2026 को वादी अपने सहयोगियों के साथ जानवर बेचकर प्राइवेट गाड़ी से वापस औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास लगभग 500 मीटर आगे लाइब्रेरी के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक साथी को गले में, दूसरे को मुँह में गोली मार दी और आँखों में मिर्च पाउडर डालकर उनके बाएं पैर में भी गोली मार दी। इसके बाद अपराधी नकदी और मोबाइल छीनकर नवादा की ओर फरार हो गए थे। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-1216/26, दिनांक-31.10.2026, धारा-309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, गया के निर्देशानुसार वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस कर्मी और तकनीकी शाखा गया के अधिकारियों को शामिल किया गया था।
तकनीकी अनुसंधान से खुला राज:
गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान, सूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिससे यह पता चला कि यह वारदात प्राइवेट कार के ड्राइवर उदय कुमार की मिलीभगत से अंजाम दी गई है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम शर्मी बाजार से उदय कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 मोबाइल फोन बरामद किया।
उदय कुमार की निशानदेही पर अन्य संलिप्त अभियुक्त रवि कुमार के पास से 2 मोबाइल फोन और दिनेश कुमार के पास से 1 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और रुपये ग्राम शर्मी बाजार (बाराचट्टी) में एक अन्य अभियुक्त के घर छिपाकर रखे गए हैं।
बरामदगी और गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त:
उदय कुमार, पिता - नागो महतो, साकिन - शर्मी बाजार
रवि कुमार, पिता - रवीन्द्र प्रसाद, साकिन - शर्मी बाजार
दिनेश कुमार, पिता - रामवृक्ष प्रसाद, साकिन - धानाचक (सभी थाना - बाराचट्टी, जिला - गया)
बरामद सामान:
घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार – 01
लूटा गया नकद रुपया – 03 लाख
लूटा गया मोबाइल – 03
कांड में प्रयुक्त अन्य मोबाइल – 06
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार का आपराधिक इतिहास भी खंगाला है, जिसके तहत उसका मगध विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या 67/25 (दिनांक 13.03.2025) का रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विशेष अपडेट (एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस):
आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गया एसएसपी सुशील कुमार के द्वारा इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी साझा की गई है, जिसमें पुलिस की इस बड़ी सफलता और अपराधियों के नेटवर्क पर विस्तृत खुलासा किया गया है।
बिहार और देश की हर सच्ची व निष्पक्ष खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए LNB News के साथ।
🌐 वेबसाइट: https://www.lnbnews.in
📞 संपर्क: 919939290856
रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय (मुख्य ब्यूरो, LNB News)




0 टिप्पणियाँ