LNB News Desk : (गयाजी बिहार)
गया जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ गया पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार के कड़े निर्देश और मार्गदर्शन में दिनांक 02.11.2026 को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बालू और गिट्टी लदे वाहनों को जब्त किया है, साथ ही दो अभियुक्तों को भी दबोचा गया है।थानावार की गई कार्रवाई का विवरण:
1. शेरघाटी थाना क्षेत्र:
दिनांक 02.11.2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरघाटी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा चोरी-छिपे अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन के बाद एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर शेरघाटी थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गिट्टी लदे 01 ट्रक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या-535/26, दिनांक 02.11.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
2. चाकंद थाना क्षेत्र:
इसी दिन चाकंद थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। चाकंद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे 01 ट्रैक्टर के साथ 01 अभियुक्त को दबोचा। इस संबंध में चाकंद थाना कांड संख्या-248/26, दिनांक 02.11.2026 दर्ज किया गया है।
3. परैया थाना क्षेत्र:
परैया थाना क्षेत्र में भी अवैध बालू ढुलाई की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। परैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे 02 ट्रैक्टर बरामद किए। इस संबंध में परैया थाना कांड संख्या-352/26, दिनांक 02.11.2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
* रामानंद चौधरी, पे० हरिचरण चौधरी, सा० जमालपुर, थाना रौशनगंज, जिला गया।
* अशोक कुमार, पे० विनेश्वर यादव, सा० पांचुबिगहा, थाना चाकंद, जिला गया।
बरामदगी (जब्ती):
* अवैध बालू लदे ट्रैक्टर – 03
* अवैध गिट्टी लदे ट्रक – 01
एसएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया है। गया पुलिस स्पष्ट कर चुकी है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय (स्टेट ब्यूरो चीफ, LNB News)
वेबसाइट: https://www.lnbnews.in




0 टिप्पणियाँ