बिहार के 11 ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब BSAP के हवाले, महावीर मंदिर से विष्णुपद तक कड़ा पहरा - LNB News

 



बिहार: राज्य की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए सम्राट सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। 

गृह विभाग ने एक नई अधिसूचना जारी कर बिहार के 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सीधे BSAP 

(बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) के हवाले कर दी है। महावीर मंदिर से लेकर विष्णुपद और नालंदा खंडहर तक अब बीसैप के जवान कड़ा पहरा देंगे।


हवलदार से ऊपर के अधिकारियों को मिले विशेष अधिकार

​गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन सभी 11 महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा अब तत्काल प्रभाव से बीसैप (BSAP) संभालेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हवलदार रैंक से ऊपर के अधिकारियों को विशेष अधिकार दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से सख्ती से निपटा जा सके।

​सुरक्षा दायरे में शामिल 11 प्रमुख स्थल:
​गृह विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार जिन 11 धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को बीसैप की सुरक्षा सौंपी गई है, उनकी पूरी सूची नीचे दी गई है:
​पुनौराधाम मंदिर – सीतामढ़ी
​बगही धाम – सीतामढ़ी
​बुद्ध अवशेष स्तूप – वैशाली
​हरिहरनाथ मंदिर – सोनपुर, सारण
​विष्णुपद मंदिर – गया
​तख्त श्री हरिमंदिर साहिब – पटना साहिब, पटना
​महावीर मंदिर – पटना जंक्शन, पटना
​विश्व शांति स्तूप – राजगीर, नालंदा
​प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर – नालंदा
​विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष – भागलपुर
​शेरशाह सूरी का मकबरा – सासाराम, रोहतास
​धरोहरों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

​बिहार में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। 
इन प्रमुख स्थलों पर बीसैप की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार होगा और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी।

​बिहार की तमाम लेटेस्ट खबरें, क्राइम अपडेट्स और जमीनी हकीकत जानने के लिए जुड़े रहें LNB News के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ