बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: IPS अपराजित समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला, देखें पूरी सूची


पटना (LNB News): बिहार पुलिस महकमे और गृह विभाग की ओर से प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला और नए पदों पर पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी से लेकर बिहार पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार तथा कई को नव पदस्थापन दिया गया है। 


प्रमुख अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारी:


1. श्री अपराजित (भा०पु०से० 2020 बैच): समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 (पटना) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



2. श्री मुकुल कुमार रंजन: पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना से स्थानांतरित करते हुए इन्हें पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, समस्तीपुर बनाया गया है।



3. श्री आलोक रंजन: पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापित थे, इन्हें अब पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, भागलपुर के पद पर तैनात किया गया है।



4. श्रीमती रश्मि: अपर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक, रेल, पटना बनाया गया है।

5. श्री अजय प्रसाद: अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर को अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग (CID), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

6. श्री रौशन कुमार गुप्ता: पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में थे, जिन्हें अब पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), औरंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।



7. श्री अंकुर कुमार: इन्हें पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, रेल, पटना बनाया गया है।


पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अन्य प्रमुख पदस्थापन:


• श्री अभय कुमार सिंह: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया

• श्री मुकेश चन्द्र कुमार: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना

• श्री मोहन कुमार: पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना

• श्री रविन्द्र कुमार एवं श्री संजय कुमार गुप्ता: पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटना

• श्री विश्वनाथ भगत, श्री राम शंकर सिंह, श्री दिलीप कुमार एवं श्री अनिल कुमार सिन्हा: पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग (CID), बिहार, पटना

• श्रीमती सीमा कुमारी: पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना

• श्री धर्मेन्द्र कुमार: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर

• श्री राजेश्वर प्रसाद-2: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना

• श्री विजय कुमार सिंह: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6, मुजफ्फरपुर

• श्री सौम्य प्रियदर्शी एवं श्रीमती कुमारी वन्दना: पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना

• श्री अबरार अहमद खाँ: पुलिस उपाधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना

• श्री सुभाष वैद्यनाथन: पुलिस उपाधीक्षक, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर

• श्री राकेश रंजन सिंह: पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार

• श्री संजय कुमार-1: पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना

• श्री निशिकान्त निशि: पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मधुबनी


गृह विभाग के निर्देशानुसार सभी पदस्थापित पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए कार्यक्षेत्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।


---


रिपोर्ट: संतोष कुमार पांडेय  

मुख्य संपादक, लाइव न्यूज़ ऑफ़ बिहार (LNB News)  

वेबसाइट: www.lnbnews.in  

ईमेल: livenewsofbihar@gmail.com  


#BiharPolice #TransferPosting #IPSTransfer #DSPTransfer #BiharNews #LNBNews #PatnaPolice #BiharHomeDepartment



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ