LNB News Desk गया (बिहार):
गया जिले में आयोजित ऐतिहासिक पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सकुशल, शांतिपूर्ण और सफल समापन के उपरांत बोधगया स्थित 'द फार्म होटल' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के माध्यम से मेले के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी और एसएसपी की उपस्थिति में अधिकारियों का सम्मान:
समारोह के दौरान जिलाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक गया, सुशील कुमार सहित नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक तथा अन्य पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रशासन की ओर से यह सम्मान मेले के सफल आयोजन में उनके उत्कृष्ट योगदान, अटूट समर्पण और उच्च कोटि की कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया।
आपसी समन्वय और सहयोग से मिली ऐतिहासिक सफलता:
(रिपोर्ट: LNB News डेस्क)





0 टिप्पणियाँ